IPL 2026 के मैच नंबर 8 में Delhi Capitals (DC) और Mumbai Indians (MI) के बीच धमाकेदार मुकाबला होने वाला है। क्या आप भी फैंटसी लीग में बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं? तो यह पोस्ट आपके लिए ही है! इस लेख में आपको मिलेगा:

  • अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
  • दोनों टीमों की संभावित Playing 11
  • बैटिंग ऑर्डर और खिलाड़ियों का फॉर्म
  • Dream11 के लिए बेस्ट प्लेयर्स, यूनिक पिक्स, कैप्टन और वाइस-कैप्टन
  • डिफरेंशियल और ट्रंप कार्ड खिलाड़ी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मैच की डिटेल्स – DC vs MI IPL 2026

  • मैच: Delhi Capitals vs Mumbai Indians (Match No. 8)
  • तारीख: 4 अप्रैल 2026
  • समय: टॉस – दोपहर 3:00 बजे | मैच शुरू – 3:30 बजे
  • वेन्यू: Arun Jaitley Stadium, Delhi
शनिवार और रविवार को दो-दो मैच खेले जाएंगे, लेकिन दिन का पहला मैच DC और MI के बीच होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट और वेन्यू स्टैट्स

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित होती है। यहां अब तक कुल 149 मैच खेले गए हैं:

  • पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 71 मैच जीते
  • चेज करने वाली टीम ने 78 मैच जीते

औसत स्कोर: लगभग 170-180 रन
180+ स्कोर: कई बार डिफेंड भी हो चुका है। स्कोरिंग पैटर्न:

  • 170-189 रन: 40 मैच
  • 190+ रन: 43 मैच

पिछले 10 मैचों में:

  • फास्ट बॉलर्स ने 69 विकेट लिए
  • स्पिनर्स ने 45 विकेट लिए
निष्कर्ष: पिच दोनों तरफ से बैटिंग सपोर्ट करती है। चाहे पहले बैटिंग हो या चेजिंग, 180 रन के आसपास का स्कोर मैच को रोमांचक बना सकता है। अगर कोई टीम 200+ बनाती है तो चेजिंग मुश्किल हो सकती है, खासकर Delhi Capitals के लिए।
मेरा अनुमान: यह मैच 170-185 के औसत स्कोर वाला रह सकता है।

हेड टू हेड और हालिया फॉर्म

पिछले 10 मुकाबलों में:

  • Mumbai Indians ने 6 मैच जीते
  • Delhi Capitals ने 4 मैच जीते

मुंबई की बैटिंग लाइनअप दिल्ली से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। लास्ट मैच में मुंबई ने 220+ का टारगेट चेज किया था, जबकि दिल्ली के लिए 210+ चेज करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

प्रेडिक्शन: मुंबई 60% और दिल्ली 40% जीत के चांस के साथ मैच में टक्कर रहेगी।

Delhi Capitals की संभावित Playing 11 और बैटिंग ऑर्डर

संभावित प्लेइंग 11:

  • KL Rahul (wk)
  • Pathum Nissanka
  • Nitish Rana
  • Sameer Rizvi (Impact)
  • Tristan Stubbs
  • Axar Patel
  • Vipraj Nigam
  • Lungi Ngidi
  • Kuldeep Yadav
  • Mukesh Kumar
  • T Natarajan

महत्वपूर्ण खिलाड़ी (फिक्स पिक):

  • KL Rahul – भले ही लास्ट मैच फ्लॉप रहा हो, लेकिन फॉर्म में लौटेंगे
  • Axar Patel – बैटिंग + गेंदबाजी दोनों से पॉइंट्स
  • Lungi Ngidi – डेथ ओवर्स में विकेट लेने की क्षमता

Mumbai Indians की संभावित Playing 11 और बैटिंग ऑर्डर

संभावित प्लेइंग 11:

  • Rohit Sharma
  • Rickelton (wk)
  • Suryakumar Yadav
  • Tilak Varma
  • Hardik Pandya
  • Naman Dhir
  • Sherfane Rutherford
  • Shardul Thakur
  • Trent Boult
  • Jasprit Bumrah
  • Mayank Markande / Allah Ghazanfar

महत्वपूर्ण खिलाड़ी (फिक्स पिक):

  • Rohit Sharma
  • Rickelton
  • Hardik Pandya
  • Jasprit Bumrah

Dream11 Fantasy Team Selection – बेस्ट प्लेयर्स

फिक्स प्लेयर्स (छोड़ना भारी पड़ेगा):

  1. KL Rahul
  2. Axar Patel
  3. Lungi Ngidi
  4. Rohit Sharma
  5. Rickelton
  6. Hardik Pandya
  7. Jasprit Bumrah

यूनिक / डिफरेंशियल प्लेयर्स (ट्राई करें):

  • Tristan Stubbs – लास्ट मैच में मैच विनर पारी खेली
  • Nitish Rana
  • Shardul Thakur – लास्ट मैच में गेम चेंजर रहे
  • Tilak Varma – अगर मुंबई पहले बैटिंग करती है तो नंबर 3/4 पर खतरनाक

ट्रंप कार्ड / कैप्टन-वाइस कैप्टन ऑप्शन्स:

  • Captain Choices: Rickelton, KL Rahul, Rohit Sharma, Axar Patel
  • Vice-Captain: Jasprit Bumrah (दोनों इनिंग्स में उपयोगी)
  • यूनिक कैप्टन: Axar Patel या Tilak Varma

Dream11 टीम (11 प्लेयर्स):

  • WK: KL Rahul, Rickelton
  • BAT: Rohit Sharma, Suryakumar Yadav, Nitish Rana, Tristan Stubbs
  • AR: Axar Patel, Hardik Pandya, Shardul Thakur
  • BOWL: Jasprit Bumrah, Lungi Ngidi

कैप्टन: Rickelton
वाइस कैप्टन: KL Rahul

टिप: टॉस के बाद फाइनल टीम में 1-2 बदलाव हो सकते हैं।

ग्रैंड लीग के लिए स्पेशल यूनिक पिक्स

  • Tilak Varma (अगर शुरुआत अच्छी रही)
  • David Miller (दूसरी इनिंग में फिनिशर रोल)
  • T Natarajan या Mukesh Kumar (पहली गेंदबाजी में)
  • Pathum Nissanka (ग्रैंड लीग में रिस्क लेने लायक)

निष्कर्ष

फैंटसी टीम हमेशा आंकड़ों के साथ-साथ मैच की स्थिति को ध्यान में रखकर बनाएं। एक-एक प्लेयर के रोल को समझें – कब यूनिक जाना है और कब सेफ खेलना है। आपको DC vs MI मैच में कौन सा प्लेयर सबसे ज्यादा पॉइंट्स देगा? अपना कैप्टन और वाइस-कैप्टन कमेंट में बताएं। अगर यह पोस्ट आपके काम आया तो शेयर जरूत करें!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now